एसएस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया
शाहजहांपुर, मई 10 -- कलान। एसएस पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन किया गया।मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृत्व के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, भावपूर्ण कविताएँ एवं गीतों ने उपस्थित सभी माताओं का मन मोह लिया।अतिरिक्त माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विजेता माताओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार ने सभी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।इस दौरान सोरन सिंह यादव, दीप्ति यादव, तरुण यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.