रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- गदरपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में एसएस पब्लिक स्कूल, गदरपुर के सात छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। छात्रवृत्ति प्रतियोगिता ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के मनराज कौर, उन्शा बी, काव्या मेलकानी, शीनू, आकिब जावेद, जीत और डिक्कू ने सफलता हासिल की। छात्र-छात्राओं के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह, सचिव अभिषेक प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य परविन्दर सिंह, उप प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ...