जहानाबाद, सितम्बर 21 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले में निर्वाचन एवं परीक्षा संबंधी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिला पदाधिकारी के प्रस्ताव पर मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने एसएस कॉलेज, जहानाबाद परिसर में करीब 1.5 एकड़ भूमि पर स्ट्रांग रूम सह परीक्षा भवन के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्रदान कर दिया है। जिला प्रशासन ने कॉलेज परिसर की भूमि को परियोजना के लिए उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय से एनओसी मांगी थी। जिला पदाधिकारी के अनुश्रवण के बाद विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए निर्माण की अनुमति प्रदान की। प्रस्तावित भवन के निर्माण से चुनाव के दौरान ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए स्थायी स्ट्रांग रूम की सुविधा विकसित होगी। य...