शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की एनसीसी और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें तो देश की प्रगति सुनिश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अनुशासित जीवन और सकारात्मक गतिविधियों से इससे दूर रहा जा सकता है। एनएसएस अधिकारी डॉ. अरुण ...