शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में 18 फरवरी को "प्रतिभूति बाजार में विनियोग:जागरूकता और सुरक्षा" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित होगा। कार्यक्रम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से होगा। मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की मैनेजर श्रुति शर्मा प्रतिभूति बाजार में निवेश और सुरक्षा के पहलुओं पर जानकारी देंगी। स्थानीय शिक्षक भी विचार रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...