शाहजहांपुर, नवम्बर 26 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 7 से 10 नवंबर तक आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एसएस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम के खेल कौशल के आधार पर प्रीतेश (कप्तान), आकर्षित, फिरदौस, निखिल, कुनेंद्र और सुबोध को विश्वविद्यालय कैंप में हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया था, जो 19 से 23 नवंबर तक आयोजित हुआ। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्रीतेश (उपकप्तान), आकर्षित (विकेटकीपर), सुबोध, निखिल और फिरदौस को विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में जगह मिली है। यह टीम 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हो रही नॉर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालयी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.