प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की दिल्ली पुलिस और CAPF में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 के लिए मध्य क्षेत्र (UP और बिहार) से 1,38,707 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 9 से 12 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश और बिहार के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। मध्य क्षेत्र में सर्वाधिक आवेदन पटना (19,358) से प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद मेरठ (18,976), आगरा (17,844), लखनऊ (15,326), और प्रयागराज (14,927) प्रमुख केंद्र रहे। अन्य महत्वपूर्ण केंद्रों में कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी प्रवेश पत्र जारी होने पर मिलेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को 4 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक सेल्फ स्लॉट बुकिंग का अवसर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 21 नवंबर तक स्लॉट बुकिंग नहीं की थी, उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.