पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले भर की पात्र गृहस्थी महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ने की कवायद की जा रही है। अब तक एक लाख 31 हजार महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ा जा चुका है। जनपद भर में कुल 3,41,000 पात्र गृहस्थी महिलाएं हैं। एआरएलएम की उपायुक्त वंदना सिंह ने बताया कि पात्र गृहस्थी महिलाओं को जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। सभी पात्र महिलाएं एसएचजी से जुड़ना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...