इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- भरथना। कस्बा के स्टेशन रोड निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामगोपाल यादव ने बताया कि उनकी नातिन पार्थिवी यादव ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता पाई है। उसका चयन इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। पार्थिवी यादव ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की शिक्षा सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा तथा स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। पार्थिवी यादव की माँ मीना यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहपुर भरथना में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि भाई शिवम यादव ने 2024 में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह वर्तमान में दिल्ली में प्रशिक्षणरत हैं। पार्थिवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-भाई व गुरूजनों को दिया है। पार्थिवी की इस सफलता पर उनके परिजनों प्रदीप यादव, धनंजय यादव, विनोद यादव, कुलदीप यादव व ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.