पाकुड़, अप्रैल 10 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित अमड़ापाड़ा बाजार की रहने वाली मेधावी छात्रा साक्षी कुमारी ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (एसएससी सीजीएल) 2025 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए पूरे जिले का मान बढ़ाया है। 08 अप्रैल की शाम जारी हुए परिणाम में साक्षी ने अखिल भारतीय स्तर पर 947 वीं रैंक हासिल की है, जिसके आधार पर अब वे ऑफिस सुपरिटेंडेंट (इनकम टैक्स) के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। विजय भगत की पुत्री साक्षी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कुल 15,118 रिक्तियों के बीच उन्होंने शीर्ष पदों में जगह बनाई है। उनकी शुरुआती शिक्षा अमड़ापाड़ा के ज्ञान भारती विद्यालय से हुई, जिसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय सिलमपुर से मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर बनकर अपनी योग्यता साबित कर दी थी। दुमका के एसपी कॉलेज से इंटर और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.