एसएससी फेज 14 की आंसर की हुई जारी, ऐसे करें चेक, 12 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- SSC Phase 14 Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। मालूम हो कि एसएससी फेज 14 की ऑनलाइन परीक्षा 16 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का आयोग की ओर से जारी उत्तरों से मिलान कर सकते हैं। बता दें कि इससे उन्हें रिजल्ट जारी होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।SSC Phase 14 Answer Key 2026: महत्वपूर्ण तारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.