एसएससी पूर्वी क्षेत्र के चयन पदों के लिए तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा
रांची, सितम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। एसएससी पूर्वी क्षेत्र कोलकाता की ओर से चयन पदों की परीक्षा चरण 14/2026 16 से 26 सितंबर तक रांची के तीन केंद्रों पर होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची कुमार रजत ने की ओर से जारी आदेश के अनुसार निषेधाज्ञा 16 से 26 तक प्रतिदिन सुबह 5 से रात 9:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, 20 सितंबर को इससे छूट दी गई है। परीक्षा तीन पालियों में सुबह आठ से शाम 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की है। यह भी पढ़ें- कर्मचारी चयन आयोग पूर्वी क्षेत्र की परीक्षा आज सेपरीक्षा केंद्र परीक्षा के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.