बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- एसएससी परीक्षा में सफल होकर राजाराम बने इंस्पेक्टर फोटो: एसएससी परीक्षा: मध्य विद्यालय अण्डवस में आयोजित सम्मान समारोह में राजाराम कुमार को सम्मानित करते हुए प्राचार्य अनिल पासवान। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय, अण्डवस में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर यहां के पूर्ववर्ती छात्र रहे राजा राम कुमार को सम्मानित किया गया। बेन के बेलदारिपर गांव निवासी रामजी प्रसाद के पुत्र राजा राम ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनका चयन वित्त मंत्रालय में इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। प्राचार्य अनिल पासवान ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि राजा राम बचपन से ही पढ़ाई में काफी कुशाग्र रहे हैं। उनकी इस बड़ी कामयाबी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.