एसएससी की सलाह, परीक्षा में रीस्टार्ट या बंद न करें कंप्यूटर
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर अभ्यर्थियों और परीक्षा कर्मियों के लिए सोमवार को जारी एडवाइजरी में कंप्यूटर सिस्टम में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने पर रोक लगा दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा के दौरान बिना अनुमति कंप्यूटर सिस्टम को रीस्टार्ट या बंद न करें। पूर्व में कुछ परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों ने बिना किसी वास्तविक तकनीकी समस्या के कंप्यूटर सिस्टम को रीस्टार्ट, बंद या बदलने का प्रयास किया था। इससे ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित लाभ लेने या नकल की आशंका होती है। ऐसे में आयोग ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत परीक्षा स्टाफ की अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही कंप्यूटर सिस्टम को रीस्टार्ट या बंद किया जा सकेगा। इसके अलावा कंप्यूटर अथवा मॉनिटर को बदलना भी अभ्यर्थियों और परीक्षा कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.