मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है। मुंगेर के पुरबसराय स्थित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में कर्मचारी चयन आयोग के नए बैच के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 9 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र में जून माह से एसएससी का छमाही सत्र (6 महीने का कोर्स) प्रारंभ होने जा रहा है। इस बैच के लिए कुल 60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो मेधा के आधार पर चयन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल और उच्च अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.