दरभंगा, अप्रैल 19 -- शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड के रनवे गांव निवासी जीबछ प्रसाद गुप्ता व सुनीता देवी के पुत्र अमन कुमार गुप्ता ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास कर नाम रौशन किया है। पिता जीबछ प्रसाद हटिया पर जड़ी-बूटी बेचते हैं। मां गृहिणी हैं। अमन का चयन आयकर विभाग के कार्यालय अधीक्षक पद के लिए किया गया है। अमन ने इसे दादी गंगिया देवी का आशीर्वाद तथा माता-पिता का कुशल मार्गदर्शन बताया है। अमन ने बताया कि उन्होंने इसके साथ आईबीपीएस, आरआरबी तथा डीएसएसएसबी परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पिता हटिया पर जड़ी-बूटी बेचते हैं। संसाधनों के अभाव के बीच लक्ष्य साधकर कड़ी मेहनत की। यह भी पढ़ें- 21 साल की उम्र, पहला प्रयास और 61वीं रैंक; बिना कोचिंग आस्था ने कैसे फोड़ा UPSC एग्जाम फलस्वरूप यह सफलता मिली है। अमन ने मैट्रिक में 81.4...