एसएससी की परीक्षा पास कर जीएसटी इंस्पेक्टर बना मनीष
बक्सर, मई 17 -- पेज युवा के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव अनुमंडल के डुभकी गांव निवासी मनीष कुमार ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उनका चयन सेंट्रल एक्साइज एवं जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। वे डुभकी गांव निवासी स्व. मनोज सिंह के पुत्र है। उनकी माता मीना देवी वर्तमान में जीविका समूह में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। मनीष ने स्नातक की पढ़ाई वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के जैन कॉलेज से की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और अंततः एसएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली। इस सफलता के बाद गांव में खुशी का माहौल है। परिजन, मित्र और ग्रामीण उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.