प्रयागराज, मई 26 -- हनुमानगंज(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय के आई-टेक जोन परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ। सर्वर स्लो होने और परीक्षा अवधि पूरी होने से 24 मिनट पहले कंप्यूटर स्क्रीन ब्लैंक होने से नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र में तोड़फोड़ की और जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया, लेकिन घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिसके बाद एसएससी ने इस केंद्र की 26 और 27 मई की परीक्षा को निरस्त कर दी。 यह भी पढ़ें- SSC GD Constable Exam : एसएससी जीडी परीक्षा में छात्रों को नहीं मिला कंप्यूटर, तोड़फोड़, कई केंद्रों पर परीक्षा रद्दपरीक्षा केंद्र पर बवाल आई-टेक जोन सेंटर पर मंगलवार को तीनो...