एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों का हंगामा
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीबी कॉलेजियट स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में सोमवार को परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर एसएससी जीडी की परीक्षा थी। हंगामे के दौरान परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी रही। इसकी सूचना मिलने पर परीक्षा केंद्र पर पुलिस पहुंची और अभ्यर्थियों को शांत कराया। अभ्यर्थियों ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा को दूसरी पाली में आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली के बताया गया कि परीक्षा तीसरी पाली में ली जाएगी, लेकिन बाद में अचानक परीक्षा रद्द कर दी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे लोग काफी दूर से सुबह ही परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन यहां जब परीक्षा देने की बारी आई तो परीक्षा रद्द कर दी गई। यह भी पढ़ें- फुल बाजू वाले कपड़े पर आपत्ति, अभिभावकों का हंगामा परीक्षार्थियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.