उरई, अप्रैल 20 -- कोंच। संवाददाता बार संघ कोंच के पूर्व अध्यक्ष संजीव तिवारी के होनहार बेटे आयुष त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एसएससीसीजीएल उत्तीर्ण कर नगर का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा उत्तीर्ण कर उसने जीएसटी इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है।आयुष ने हाईस्कूल की परीक्षा मॉर्निंग स्टार उरई एवं इंटरमीडिएट की जुगलदेवी इंटर कॉलेज कानपुर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। स्नातक की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से उत्तीर्ण की है। उसने इंदौर में रहकर कंपटीशन की तैयारी की, वर्तमान में भारतीय रेल सेवा में कार्यरत है। अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय वह अपने पिता संजीव, मां अलका एवं बड़े भाई उज्जवल को देते हुए कहता है कि इन लोगों ने हर लेवल पर उसका सपोर्ट किया जिसकी बदौलत उसे यह मुकाम हासिल हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.