हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। सीसीएसयू की यूजी पीजी प्राईवेट परीक्षाएं जारी हैं। बुधवार को यहां के एसएसवी पीजी कॉलेज में दो पालियों में 427 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। सीसीएसयू ने यूजी एवं पीजी परीक्षाओं के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया है। इनमें रोजाना परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। बुधवार को दो पालियों में यूजी एवं पीजी के 427 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 29 परीक्षार्थी पेपर में गैरहाजिर रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि विवि के नियमों का पालन करते हुए नकलविहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.