हापुड़, मार्च 18 -- एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों का सात दिवसीय शिविर बुधवार से शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ कृषि उत्पादन मंडी समिति गढ़ रोड हापुड़ में हवन पूजन के द्वारा हुआ। प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह के द्वारा हवन पूजन कराया गया। डॉ.जीके शर्मा ने बताया कि यह शिविर 24 मार्च तक रोज आयोजित होगा। इस दौरान डॉ.विपिन कुमार, डॉ.विकास कुमार, डॉ.राकेश कुमार, मांगेराम, अजय कुमार का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...