हापुड़, मार्च 18 -- एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों का सात दिवसीय शिविर 18 मार्च से शुरू होगा। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 18 मार्च को दोपहर 1 बजे होगा। शिविर का समापन 24 मार्च को साढ़े 9 बजे होगा। शिविर का शुभारंभ कृषि उत्पादन मंडी समिति गढ़ रोड हापुड़ में किया जायेगा। श्रमदान अम्बेडकर नगर, सोटावाली, साकेत, नया भीमनगर में होगा। श्रमदान 18 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। 18 मार्च से 24 मार्च तक बौद्धिक कार्यक्रम कृषि उत्पादन मंडी समिति में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.