बरेली, जनवरी 23 -- ‎बरेली। एसएसवी इंटर कॉलेज, सुरेश शर्मा नगर में वसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा एवं आराधना श्रद्धा के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर दिखाई दिया। ‎कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें विद्यालय के शिक्षक ने सहभागिता की। विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती केवल विद्या ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और विवेक का भी आशीर्वाद देती हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि अपने चरित्र और जीवन निर्माण का माध्यम बनाएं। ‎उन्होंने विद्यार्थियों से सतत परिश्रम, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान ब...