हापुड़, जुलाई 29 -- शहर के एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र लक्की कुमार अग्निवीर बन गए हैं। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कड़ी मेहनत से उन्होंने अग्निवीर की परीक्षा और ट्रेनिंग पूरी की। अब उन्हें राजस्थान के बीकानेर में 12 गार्ड यूनिट में तैनाती मिली है। शहर के न्यू राजीव विहार निवासी लक्की कुमार ने बताया कि सेना में भर्ती होने का सपना बचपन से था। अग्निवीर योजना के तहत चयन के बाद ट्रेनिंग पूरी कर उन्हें बीकानेर में 12 गार्ड यूनिट में चयन कर पोस्टिंग दी गई है। लक्की कुमार की उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कालेज के प्रबंधक सुधीर चोटी, प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने लक्की को माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि लक्की ने पूरे कॉलेज और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत अन्...