शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने विश्वविद्यालय को सदस्यता प्रदान की है। एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। सदस्यता 31 जुलाई से प्रभावी होगी और विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन में स्थान मिला है। एआईयू की सदस्यता से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और शोध गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। युवा महोत्सव, अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं और अकादमिक सम्मेलनों में सहभागिता बढ़ेगी। इससे पहले विश्वविद्यालय को यूजीसी की धारा 2एफ के तहत मान्यता मिल चुकी है। कुलपति ने इसे राष्ट्रीय उच्च शिक्षा जगत से जुड़ाव मजबूत करने वाली महत...