चतरा, अप्रैल 16 -- चतरा संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी 35 बटालियन में बुधवार को कमांडेंट संजीव कुमार के दिशानिर्देशन में अग्नि सुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर चतरा फायर ब्रिगेड की टीम के मार्गदर्शन में एक विशेष 'फायर फाइटिंग वर्कशॉप' का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विशेष रूप से बालकर्मियों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए गए। कार्यशाला के दौरान अग्निशमन टीम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर आग को नियंत्रित करके बड़े हादसों को टाला जा सकता है। यह भी पढ़ें- डीएवी में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित लाइव डेमो के जरिए बचाव के तरीके और आग बुझाने वाले उपकरणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.