चतरा, मई 7 -- चतरा, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी 35 बटालियन मुख्यालय में गुरूवार को कमांडेंट संजीव कुमार के दिशानिर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चतरा महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर 35 बटालियन के निरीक्षक(सामान्य) अंकित रावत व् महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापिका, अध्यापको ने संयुक्त रूप से कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के पतन का कारण बनता है। युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खुद को नशे से दूर रखें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.