एसएसबी 21वीं वाहिनी में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
बगहा, अगस्त 10 -- बगहा, हमारे संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल्परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी, पटखौली तथा मध्य विद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति, स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रप्रेम से जुड़े विभिन्न विषयों को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी ने तिरंगे को अपनी पेंटिंग का केंद्र बनाया तो किसी ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की विविधता को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा ने मौजूद अधिकारियों एवं शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में आयेाजित प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.