किशनगंज, मार्च 10 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज के वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा सदस्याओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्याओं, महिला बल कार्मिकों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत संदीक्षा प्रेसिडेंट श्रीमती इंदु शर्मा द्वारा सभी उपस्थित संदीक्षा सदस्याओं, बच्चों तथा महिला बल कार्मिकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देने के साथ हुई।अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समानता के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिला...