नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- SSB Head Constable Result 2026: लंबे समय के बाद आखिकार सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पदों पर भर्ती होनी है। सीबीटी टेस्ट में कुल 1725 उम्मीदवार सफल हुए हैं। अब ये उम्मीदवार अगले चरण यानी स्किल और टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेंगे। यह टेस्ट 16 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि SSB ने 2 नवंबर 2026 को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की जानकारी और अगले चरण की परीक्षा का शेड्यूल दिया गया है।7 जुलाई को आयोजित...