किशनगंज, फरवरी 22 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। रविवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी और स्थानीय पंचायत टीम के बीच एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में दिघलबैंक पंचायत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएसबी की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर जीत अपने नाम कर ली।यह मैच 'मेरी लाइफ' कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा जवानों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है। आयोजन एसएसबी की 12वीं वाहिनी की वाई कंपनी द्वारा कैंप परिसर में किया गया।इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे माहौल खेलमय बना रहा।स्थानीय पंचायत की ओर से मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। जीत के बाद मुखिया प्रतिनिधि ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.