अल्मोड़ा, मई 14 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सौ दिनी अभियान चला। महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में योग प्रशिक्षकों ने कर्मियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही आधुनिक जीवनशैली और तनावपूर्ण माहौल में योग की वैज्ञानिक प्रासंगिकता व शारीरिक-मानसिक लाभ के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि योग विधा से जवान राष्ट्र सेवा के लिए ऊर्जावान और फिट रहेंगे। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने स्कूली बच्चों संग किया योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...