एसएसबी शिविर में 46 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
रांची, अगस्त 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा के कमांडेंट शाश्वत कुमार की अध्यक्षता में ऊषा मार्टिन के सहयोग से वाहिनी परिसर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी और स्वास्थ्य जांच शिविर शनिवार को लगाया गया। मेडिकल कमांडेंट राकेश कुमार की देखरेख में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिकेत कुमार मिश्रा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर शारीरिक समस्याओं के अनुसार परामर्श दिया। शिविर में एसएसबी के जवानों, उनके परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों समेत 46 महिला-पुरुषों ने जांच और फिजियोथेरेपी का लाभ लिया। मांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि एसएसबी सुरक्षा दायित्वों के साथ जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों के लिए भी काम कर रहा है। मौके पर एसएसबी के अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.