मधुबनी, जून 26 -- ​लदनिया,निज संवाददाता। मादक द्रव्य दुरुपयोग व अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल की 18 वीं वाहिनी की एफ कंपनी, पिपराही द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। ​अभियान के तहत एसएसबी के जवानों ने पिपराही, झलोन व लदनियां में स्थानीय नागरिकों को मादक पदार्थों के सेवन तथा अवैध तस्करी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। जवानों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस कड़ी में ​नो-मैन्स लैंड पर चलाए गए संयुक्त मार्च में भारत के एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- एसएसबी व नेपाल पुलिस ने चलाया संयुक्त नशामुक्त सीमा अभियान इस दौरान सीमा पार करने वाले नागरिकों को जागरूक करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी मे...