लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- पलियाकलां। 39 वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की समवाय मुख्यालय बनकटी ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 34 वीं वाहिनी आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल की सीमा चौकी जुगेड़ा कटान के साथ संयुक्त गश्त की। बुधवार को एसएसबी कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर 39वीं वाहिनी एसएसबी वआर्म्ड पुलिस फ़ोर्स नेपाल ने सीमा स्तम्भ संख्या 746 से 749 तक संयुक्त गश्त की। संयुक्त गश्त का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सीमा स्तंभों की जांच की गई तथा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक बिंदु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.