महाराजगंज, जुलाई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अंतर वाहिनी/अंतर क्षेत्रक स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज परिसर में आयोजित उद्घाटन मैच में बेहतर प्रदर्शन कर लखीमपुर खीरी ने 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा को हराकर अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। इसके पहले 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल किसी भी अर्द्धसैनिक बल की कार्यक्षमता, अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और शारीरिक फिटनेस को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। खेलों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा आपसी समन्वय का विकास होता है। जो सीमाओं की सुरक्षा में चुनौतीपूर्ण दायित्वों के निर्व...