एसएसबी में खेल प्रतियोगिता शुरू हुई
चम्पावत, अगस्त 29 -- चम्पावत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी में तीन दिनी खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ पंचम वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। उन्होंने बताया कि खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के तहत 30 अगस्त तक खेल होंगे। पहले दिन दौड़, पुशअप और रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। बताया कि तीन दिन में वॉकथॉन, वॉलीबॉल और साइकिल दौड़ प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में कमांडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान व सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार व के अजित सूर्यकांत, निरीक्षक नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी जवानों ने लिया 'पास द बॉल' में हिस्सा यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.