चम्पावत, जून 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी में तीन दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के जरिए अंतर वाहिनी टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम अंतर क्षेत्रक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। एसएसबी परिसर में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पंचम वाहिनी चम्पावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहला मैच पंचम वाहिनी चम्पावत और 11वीं वाहिनी डीडीहाट के बीच खेला गया। 11वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में पंचम वाहिनी चम्पावत तीन विकेट से मैच जीत लिया। चम्पावत के महेंद्र खगड़िया ने अर्द्धशतक जमाया। यहां कमांडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव व अजय ...