रुद्रपुर, जून 13 -- सितारगंज। 57वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में कार्मिकों ने योगाभ्यास किया। आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 100 दिन योग काउंटडाउन शृंखला में शनिवार को योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योग शिक्षक ने योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया। कार्मिकों को योग करने व अपने आसपास व परिचितों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया गया। यहां उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका, निरीक्षक सुशील कुमार, निरीक्षक प्रकाश जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एसएसबी जवानों ने किया योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...