श्रावस्ती, मई 1 -- भिनगा। एसएसबी के महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भिनगा पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसबी 62वीं भिनगा की बाह्य सीमा चौकियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को तनावमुक्त होकर ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही श्रावस्ती के प्रमुख मंदिरों का दर्शन किया। एसएसबी सीमांत मुख्यालय लखनऊ महानिरीक्षक रत्न संजय दो दिवसीय दौरे के दौरान एसएसबी मुख्यालय भिनगा में आयोजित विशेष सैनिक सम्मेलन में जवानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को सीमा पर ड्यूटी के दौरान तनावमुक्त रहकर सतर्कता, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.