अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- अल्मोड़ा। महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय एसएसबी रानीखेत अमित कुमार ने क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। उप- महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने उनका स्वागत किया। सम्मान गार्ड की ओर से महानिरीक्षण को सलामी दी गई। उन्होंने निरीक्षण कर जवानों से अपने स्वास्थ्य का मानसिक व शारीरिक रूप से ध्यान रखने और अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करने को कहा। साथ ही परिसर में पौधारोपण किया और सैनिक सम्मेलन भी लिया। यह भी पढ़ें- आईजी ने 19वीं वाहिनी एसएसबी का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...