किशनगंज, नवम्बर 26 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज में बुधवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह ठाकुरगंज ने की। कमांडेंट श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी भारतीय संविधान को अंगीकार करने की वर्षगांठ के अवसर पर एकत्र हुए हैं। यह दिन न केवल हमारे लोकतांत्रिक इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि का स्मरण कराता है, बल्कि राष्ट्रनिर्माण में हर नागरिक की भूमिका को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, हमारा संविधान केवल एक कानूनी ग्रंथ नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके मूल विचारों समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को देश की सबसे बड़ी ताकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.