सुपौल, अप्रैल 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता सशस्त्र सीमा बल (SSB) के आसनपुर कुपहा प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में 12 वें बुनियादी प्रशिक्षण के तहत 16 नव-प्रशिक्षुओं ने 24 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस अवसर पर बुधवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने शानदार अनुशासन, समन्वय और परेड कौशल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।समारोह के मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक विजय सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उनके आगमन पर द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार मीना द्वारा स्वागत से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड के दौरान कदमताल, सलामी और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला, जिसे उपस्थित अधिकारियों और परिजनों ने सराहा। यह भी पढ़ें- ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.