सुपौल, मई 31 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी कुनौली द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी के दौरान प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व की प्रतीत होने वाली मूर्तियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसएसबी सीमा चौकी कुनौली के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी, प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए समवाय मुख्यालय कुनौली आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष जांच एवं निगरानी ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान सुवह में एक व्यक्ति नेपाल की ओर से पीले रंग के कपड़े में कुछ सामान लेकर भारतीय क्षेत्र की ओर आता हुआ दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- बार्डर पर नेपाली शराब, डीजल व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो मोब...