एसएसबी ने हादसे में गंभीर जख्मी दो युवकों की बचाई जान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की जान एसएसबी जवानों ने बचाई। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 70वीं वाहिनी मुख्यालय के गेट नंबर-एक के सामने हाईवे मार्ग से दो बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। हादसा एक छुट्टा पशु को बचाने में हुआ। हादसे की जानकारी होते ही कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में मौके पर पहुंची एसएसबी जवानों की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर दोनो घायलों की जान बचाई।बताते हैं कि नानू यादव पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम तेतारपुर पश्चिम थाना फूलबेहड़ और प्रदुम यादव पुत्र जगतराम यादव निवासी ग्राम तेतारपुर पश्चिम बाइक से जा रहे थे। अचानक सड़क पर आए एक पशु से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनो गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नानू यादव के सिर में गंभीर व गहरी चोटें आईं और रक्तस्राव शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.