एसएसबी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली
पिथौरागढ़, अगस्त 10 -- डीडीहाट। नगर में एसएसबी 11वीं बटालियन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। सोमवार को कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के मागदर्शन में जवानों व अधिकारियों ने वाहिनी परिसर से सुभाष चौक, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज होते हुए ग्लोरियल पब्लिक स्कूल तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य, महत्व, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा, वंदे मातरम्, राष्ट्रीय एकता व अखंडता के महत्व के बारे में जानकारी दी। यहां उप कमांडेंट अशोक कुमार ओला, उप कमांडेंट संतोष लाल सहित अधिकारीगण व जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- फूलपुर में निकाली गई तिरंगा रैली यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से लेकर उतारने तक जानें सही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.