पिथौरागढ़, दिसम्बर 20 -- झूलाघाट। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं बटालियन ने 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट आशीष कुमार ने किया। इस दौरान डीएम आशीष कुमार भटगांई की उपस्थिति में परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सभी जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कमांडेंट कुमार ने एसएसबी के महानिदेशक का संदेश पढ़कर सभी जवानों को सुनाया। साथ ही वाहिनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाद में जवानों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व शाम को बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.