किशनगंज, फरवरी 28 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की बी कंपनी दिघलबैंक में शुक्रवार को ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वाहिनी मुख्यालय किशनगंज से सीमा चौकी के दौरे पर पहुंचे डिप्टी कमांडेंट स्वपन रजक ने की। इस दौरान कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा भी मौजूद रहे। डिप्टी कमांडेंट रजक ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसबी नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आगामी दिनों में सीमावर्ती किसानों के लिए नि:शुल्क कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि किसान वैज्ञानिक व तकनीकी खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मैट्रिक...