चम्पावत, जनवरी 25 -- चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाइब्रेंट गांव योजना के अंतर्गत विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस क्रम में रविवार को वाइब्रेंट गांव पासम में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों की ओर से भारत माता की शपथ भी ली गई। पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का संचालन डॉ. जतिन खर्कवाल ने किया। उन्होंने स्वस्थ्य जीवन शैली, संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन के बारें में जागरूक किया गया तथा 17 ग्रामीणों के पशुओं का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने...